DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING-अज्ञात वाहन ने सांकरा के पास युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत, पहचान नहीं हुई, देखिए गाड़ी नंबर

बालोद। बालोद से गुरूर मार्ग पर सांकरा बंगला के पास शाम को 6:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर गिरे हुए बाइक का नंबर सीजी 07 एल जेड 7876 लिखा है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच रही है। अंदाजा है कि किसी बड़े वाहन ने युवक को टक्कर मारी है। और घटना के बाद फरार हो गया। बाद में अंधेरे में सड़क पर खून से लथपथ पड़े हुए युवक को लोगों ने देखा। जब पास जाकर देखें तब तक उसकी मौत हो गई थी।

अपडेट – वहीं सूत्रों के मुताबिक शाम 7:00 बजे तक की जानकारी के अनुसार मृतक का नाम अश्वनी पिता चिंताराम निवासी लीमोरा होने की जानकारी सामने आई हैं। जो कि बरही में मेला घूमने गया था और वहां से वापस आ रहा था हालांकि अभी पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई है। लिमोरा सरपंच मनीष गांधी ने मृतक की नाम व निवास की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि युवक बरही में मेला गया था जहां उनका कोई रिश्तेदार रहता है। यह उन्हीं के गांव का है ।वही जो गाड़ी घटनास्थल पर पड़ी थी वह किसी मूलचंद रावटे के नाम से रजिस्टर्ड है। 7 बजे संजीवनी 108 भी पहुंची।

You cannot copy content of this page