DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक एसपी के पालक ऐसे भी- बेटे के जन्मदिन पर करवाया मंदिर में हवन, शिव मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार

नारायणपुर । सन 1943 में पुलिस थाना निर्माण के बाद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुराना पुलिस लाइन नारायणपुर शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। यह मंदिर लंबे दिनों से जीर्णशीर्ण हो चुका था। जिसे रोशन लाल गर्ग एवं सीमा गर्ग के विशेष योगदान से तथा रक्षित निरीक्षक दीपक साव एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा श्रमदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर मंदिर के जीर्णोद्धार में अपना अहम भूमिका निभाया।


सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के दीवाल में शिव पार्वती और अर्धनारीश्वर शिव की चित्रकारी आरक्षक चमन निषाद द्वारा किया गया है।


उल्लेखनीय है कि दिनांक 04/10/2020 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके पिता रोशन लाल गर्ग एवं माता सीमा गर्ग द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना कर हवन कराया गया। उसके बाद भंडारा का आयोजन कर सुंदरकांड का पाठ किया गया।

इसके बाद श्री गर्ग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर उपहार बांटे गए।

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी सहित रक्षित केंद्र में तैनात अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवार बारी-बारी से पूजा, हवन और भंडारा में शामिल होकर श्री गर्ग के सुखमय, निरोगी और दीर्घायु जीवन के लिए कामना किये।

You cannot copy content of this page