DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिल्ली में शहीद हुए 57 किसान, युवा कांग्रेस ने दिया बालोद में श्रद्धाजंलि सम्मान

बालोद।पिछले डेढ़ महीने से पूरे भारत के किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन के चलते हमारे 57 किसान भाई शहीद हो गए हैं। शहीद किसानों के सम्मान में रात 8 बजे जयस्तंभ चौक पर बालोद विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा किसानों के हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हुए 57 किसानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष टोप शर्मा,जिला सयोजक आदित्य दुबे, साजन पटेल,देवेंद्र साहू, दिनेश्वर साहू एवम एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव, सुभम मिश्रा, तिलक, गोलू, अक्की सभी युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित हुए।

युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि भारत गांवों में बसता है और किसान गांव में बसते हैं। किसान मेहनत करके अन्न उगाते हैं।तब सबका पेट भरता है। लेकिन ऐसे किसानों की मांग को लगातार मोदी सरकार अनदेखा कर रही है। जिसके चलते आंदोलन में लगातार किसानों की मौत हो रही है। पर केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। जो काफी पीड़ादायक है और इस तकलीफ से गुजर रहे किसानों के सम्मान व शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आज यह आयोजन किया गया।

You cannot copy content of this page