DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बस्तर में खादी ग्रामोद्योग विभाग ने की एक नई पारी की शुरुआत,खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष एवं प्रबंध संचालक ने किया खादी शो रुम का उद्घाटन..

रायपुर/बस्तर-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के मंशा के अनुरुप छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रो मे खादी को बढ़ावा देने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा विभिन्न पहल किये जा रहे हैं, इसी कड़ी मे छत्तीसगढ़ के बस्तर में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने नई पारी की शुरुआत करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी एवं प्रबंध संचालक आईएएस राजेश सिंह राणा ने खादी शो रुम का उद्घाटन किया. अब बस्तर की सामाग्रिया खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से विदेशो तक पहुचेगी और वहां अच्छे दामो में बिकेंगी. जिससे अब छत्तीसगढ़ को नयी पहचान मिलेगी.

इस अवसर पर प्रबंध संचालक आईएएस राजेश सिंह राणा ने कहा के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का काम मुनाफा कमाने का नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार मुहैया कराना है,बोर्ड गांव-गांव मे रोजगार उपलब्ध कराना चाहती है इसके लिए लगातार खादी ग्रामोद्योग बोर्ड कार्य कर रही है।

Today Big news

You cannot copy content of this page