DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सब के सहयोग से बनेगा जिला राजीव भवन , मार्गदर्शन देने के लिए पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष

बालोद। जिला कांग्रेस का नया राजीव भवन जल्द ही बनेगा। सभी के सहयोग के साथ इस भवन का निर्माण होना है। इसको लेकर बैठकों का दौर और हर कार्यकर्ता व नेताओं को प्रोत्साहित करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में गुरुवार को नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन बालोद पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी भवन में नवनियुक्त सभी ब्लॉक और नगर अध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। जहां उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए इस भवन निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। लोगों से भी इसके लिए चंदा किया जाएगा। जो इच्छा होगी लोग भवन निर्माण के लिए दान करेंगे। इसके अलावा दोनों ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस दौरान महापौर धमतरी, जिला अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी देशलहरा, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेड़िया, भैया राम सिन्हा, नपा अध्यक्ष विकास चोपड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी, नपा उपाध्यक्ष व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव, सतीश यादव, गुंडरदेही अध्यक्ष भोजराज साहू, पुरुषोत्तम पटेल, यज्ञदेव पटेल, धीरज उपाध्याय, पियूष सोनी, केशव शर्मा, अनिल लोढ़ा, हसीना बेगम, रीता सोनी, चंद्रहास देवांगन, नूरउल्ला खान, कुलदीप यादव, चमेली साहू, अशोक बाबेस्वर, भोजराम साहू, क्रांतिभूषण साहू, विनोद बंटी शर्मा, शंभू साहू, संगीता नायर, मिथिलेश , रतीराम कोसमा, संजय चंद्राकर, केदार देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

क्या बोले कोषाध्यक्ष- उपाध्यक्ष

कार्यकर्ता सम्मेलन में गिरीश देवांगन ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं जन सहयोग से जिले का राजीव भवन एक 1 वर्ष में बनकर तैयार होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्पित भाव से सहयोग करें। भाजपा की 15 साल की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया। आज प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अनुरूप कार्य कर रही है। 2 वर्ष में अनेक जनहित के कार्य हुए हैं। गोधन न्याय योजना देश की पहली योजना है। कुछ दिनों से भाजपा के लोग अफवाह फैला रहे हैं कि प्रदेश सरकार धान नहीं खरीद रही है। सरकार ने आज तक 15लाख किसानों का 62 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तथा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राजीव भवन निर्माण हेतु अंशदान दे तथा जन सहयोग भी कराए। बालोद में राजीव भवन निर्माण हेतु सारी औपचारिकताएं पूरी हो गई है कार्य शीघ्र प्रारंभ करें भवन एक वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यकर्ता बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर एवं विधायक संगीता सिन्हा ने भी संबोधित किया।

You cannot copy content of this page