DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आईजी ने कहा महिला कमांडो का कार्य सराहनीय, हर संभव की जाएगी इनकी मदद

बालोद. पद्मश्री और महिला कमांडो प्रमुख शमशाद बेगम ने दुर्ग रेंज के आईजी गोपाल गर्ग से सौजन्य मुलाकात कार्यालय दुर्ग में की। इस दौरान महिला कमांडो की प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि स्वयं सेवी महिला कमांडो द्वारा रात्रि कालीन गस्त, शराबी, जुआरी, बदमाश

लोगों के ऊपर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास भी करते आ रहे हैं ताकि योग्य और पात्र व्यक्ति को उनका लाभ मिल सके। यह प्रयास आगे भी सतत जारी रहेगा।

महिला कमांडो अपनी सेवाभावी कार्य कुशलता के कारण जानी पहचानी जाती है। कत्था महरूम कलर की साड़ी, टोपी, लाठी, सिटी इनका ड्रेस कोड है। साथ ही बालोद जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल और पुलिस अधीक्षक एसआर भगत का पूरा मार्गदर्शन और सहयोग भी महिला कमांडो को मिल रहा है। यह सब बातें जानकर आईजी दुर्ग रामगोपाल गर्ग ने महिला कमांडो के कार्यों की प्रशंसा की और कहा की सर्व महिला कमांडो को सक्रिय किया जाएगा। इनके गश्त करने में अपराध में कमी आएगी। इन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला दुर्ग से भी महिला कमांडो की टीम ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भीमेश्वरी शांडिल्य, प्रमिला साहू, रेखा पांडे आदि उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page