DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य के पद हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को

बालोद।
छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं के लिए विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के सचिव ने बताया कि सहायक ग्रेड-3, आदेशिका लेखक, कम्प्यूटर आपरेटर एवं भृत्य पद हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा 10 मार्च 2024 को बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों में दो पालियों में आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि प्रारंभिक लिखित परीक्षा के संबंध में आवश्यक सूचना, प्रवेश पत्र, अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट सीजीएसएलएसए डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अपलोड की गई है। जहाँ अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउन लोड कर प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही 17 फरवरी 2024 को अनुवादक एवं वाहन चालक के पद हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के भी परिणाम घोषित करते हुए मेरिट लिस्ट भी वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट सीजीएसएलएसए डाॅट जीओवी डाॅट इन पर प्राप्त कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page