DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16 वी किस्त जारी होने पर कृषि अनुसंधान केंद्र के कार्यक्रम में शामिल हुए पवन साहू

बालोद।
केंद्र मे नरेन्द्र मोदी सरकार की किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वर्ष में 6000 रु तीन किस्तों में मिलने वाली

16वीं किस्त के वितरण व प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल कार्यक्रम यवतमाल महाराष्ट्र से आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि अनुसंधान केंद्र तरौद बालोद में कार्यक्रम रखा गया
इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू ने देश के 9 करोड़ से अधिक किसाने के खाते में 21000 करोड़ रुपए की 16वीं किस्त हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया साथ ही जैविक खेती को प्रोत्साहित करने कहां की मै स्वयं एक किसान हूं स्वयं अपने खेतों में जिवा अमृत अर्थात गोमूत्र, सरसों खली एवं नीम खली का स्वयं निर्मित उपयोग कर जैविक खेती करता हूं फसल का उत्पादन एवं गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि हो रही है आज प्रकृति का संतुलन हमारी अपनी गलतियों से बिगड़ गया है जिसे सुधारने हमें पुनः परंपरागत व जैविक खेती की ओर अधिक से अधिक उपयोग करना होगा
जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव, ठाकुर रामचंद्राकार ने किसानों को मिलने वाली प्रधान मंत्री सम्मान निधि की राशि लघु सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत राशि बताया कहा कि किसान के हित मे केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आमदनी दुगनी करने अनेक योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है बिना किसानो की उन्नति एवं समृद्धि के विकसित भारत का संकल्प सिद्ध नहीं हो सकता किसानों को आधुनिक खेती करते हुए परंपरागत जैविक खाद व दवाई का उपयोग समय की मांग है मोदी जी ने इस योजना के तहत देश के किसानों को अब तक 3 लाख करोड़ से अधिक की राशि उनके बैंक खाते मे सिधे हस्तांतरित की है

भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि उड़ीसा में भगवान जगन्नाथ को भोग छत्तीसगढ़ के देवभोग का चावल देश के सर्वश्रेष्ठ चावल अर्पित किया जाता है जिसे प्रसादी के रूप में हम उपयोग करते हैं हमारी कृषि सदियों से उन्नत रही है आज भी हमारे किसान उस स्थान को प्राप्त कर सकते हैं

जिला पंचायत सभापति कृषि विभाग ललिता पिमन साहू ने छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत करोड़ों रुपए उनके खाते में हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं किसानों के लिए किए वादों को क्रमशः पूरा करने के लिए विष्णु देव सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया कहां की छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा और देश को सोने की चिड़िया कहा जाता था इसका मूल कारण धन-धान्य से संपन्न और धान, गेहूं का रंग सुनहरा होता है जैविक खेती कर किसान भाई बहन विषाक्त होते अन्न को पौष्टिक व विश मुक्त बनाने जैविक खेती करें
जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू ने भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आने वाली पीढियो के लिए जल, जमीन और जलवायु को सुरक्षित रखने रासायनिक का उपयोग न कर परंपरागत खेती करने करने जोर दिया
जनपद पंचायत सदस्य बालोद हरिश्चंद्र साहू ने भी उपस्थित किसानों को उन्नत व जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित किया इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश यदु,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू,सदानंद साहू ,कश्चित साहू सहित शासकीय कर्मचारी, अधिकारी तथा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे

You cannot copy content of this page