DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चारवाही के कोमल साहू बने गोल्ड मेडलिस्ट

बालोद। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कार स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एवं इनफॉरमेशन साइंस 2023 में कोमल साहू पिता तुला राम साहू निवासी चारवाही (बालोद) ने प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना नाम दर्ज किया और महाविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान किया है। पुरुस्कार वितरण में महाविद्यालय के प्राचार्य एवम समस्त महाविद्यालय के स्टाफ और छात्र छात्राएं शामिल रहे। कोमल साहू के उत्साह वर्धन के लिए माता कमलेश्वरी साहू, बड़े भैया लेखराज साहू एवम चाची दीप्ति साहू शामिल हुए और पुरुस्कार वितरण में बधाई एवम शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य ने समस्त छात्र छात्राओ को ऐसे ही आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया और मेरिट सूची में आए सभी लोगो की सराहना की।

You cannot copy content of this page