DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद कॉलेज के क्रीडा अधिकारी मनीष टोप्पो की सराहनीय क़दम: अग्निवीर भर्ती व पुलिस भर्ती की करा रहे तैयारी

बालोद। जिले के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त पीजी कॉलेज बालोद के क्रीडा अधिकारी मनीष टोप्पो की तरफ से काफी सराहनीय कदम उठाया गया है.

दरअसल ये अग्निवीर भर्ती, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को निःशुल्क ट्रेनिंग दे रहे है. फिजिकल ट्रेनिंग में बालोद जिला मुख्यालय के अलावा आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी रोजाना तैयारी करने आ रहे हैं.वही छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के लिए भी कई युवाओं ने फॉर्म भरा है.जिसके लिए युवाओं में काफी जोश देखा जा रहा है. उन्होंने बताया की उनके द्वारा लॉन्ग जंप, हाई जंप, रनिंग की टाइमिंग की प्रैक्टिस भी कराई जा रही है। जिससे वो सही तरीके से तैयारी कर सके और अपने मुकाम तक पहुंच सके।

You cannot copy content of this page