DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलेक्टोरेट में कल जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन

संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

बालोद।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शनिवार 17 फरवरी 2024 को राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में राजस्व विभाग से संबंधित आम जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों के अलावा राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों को शिविर में अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

You cannot copy content of this page