DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चमचमाती कार से पुलिस को चकमा देकर यूपी के दो लोग ले जा रहे थे पुरूर के रास्ते गांजा, पुलिस को देख तस्कर भागा, ड्राइवर गिरफ्तार

जगदलपुर बस्तर से भारी मात्रा में गांजा ले जाकर बाराबंकी उत्तरप्रदेश में खपाने की थी साजिश

घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग का एक्सयुवी 500 कार कमांक UP-32-JV-3093 किमती 10 लाख रू० एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 40 किलोग्राम किमती 4 लाख एव आरोपी के कब्जे से दो मोबाईल ,वाहन सहित कुल जुमला कीमती 14 लाख 20,200 / रूपये को किया गया जप्त

बालोद। पुरूर पुलिस ने फिर एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। दो लोग दस लाख की कीमती नई कार से गांजे की तस्करी कर रहे थे। जिसमें से एक आरोपी मो० इमरान खान पिता मो० रिजवान खान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुरसुंडा,पोस्ट साहबपुर थाना मसौली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) पकड़ा गया है। दूसरा आरोपी शर्जुद्दीन शाह उम्र करीबन 35 वर्ष निवासी बराबंकी थाना सिटीकोतवाली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के अवैध परिवहन रोकने में सफलता हासिल की गई। मुखबीर मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि एक परपल रंग की महिन्द्रा एक्सयुवी-500 वाहन कार कमांक UP-32-JV-3093 जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं जो अपनी वाहन के पिछले सीट में एक काले सफेद धारीदार बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा छुपाकर रखा हुआ है। जिसे कोण्डागांव की ओर से केशकाल, कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहें हैं। सूचना पर सउनि० अजयशंकर अविनाशी के हमराह पुलिस स्टाफ के ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एन.एच.30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों को रोककर नाकाबंदी कर चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी। उसी दौरान एक परपल रंग की महिन्द्रा एक्सयुवी 500 वाहन कार कमांक UP-32-JV-3093 आया। जिसे ईशारा कर रोका गया जो अपने वाहन को रोककर भागने लगा। जिसमें एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर भाग गया एवं एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम मो० इमरान खान पिता मो० रिजवान खान बाराबंकी (उ0प्र0) का रहने वाला एवं वाहन का ड्रायवर होना बताया तथा फरार आरोपी का नाम शर्जुद्दीन शाह उम्र करीबन 35 वर्ष निवासी बाराबंकी थाना सिटीकोतवाली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) क निवासी होना बताया। वाहन महिन्द्रा एक्सयुवी-500 वाहन कार कमांक UP-32-JV-3093 की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ 08 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 40 कि०ग्रा० किमती 4,00,000/रू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन किमती 10,00,000/रू व आरापीं के कब्जे से 200 रु० नगद व मोबाईल व अन्य दस्तावेज कुल जुमला 14,20,200 / रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध 26/24 धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1. मो० इमरान खान पिता मो० रिजवान खान उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सुरसुंडा पोस्ट साहबपुर थाना मसौली जिला बाराबंकी (उ०प्र०) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि अजयशंकर अविनाशी, प्र०आर० विश्वजीत साहू, सुधीर किस्पोट्टा, आरक्षक लिखन कुमार साहू, गुणेश यादव, डोमेन्द्र रावटे, जितेन्द्र सिन्हा, उमाशंकर जारके, संदीप यादव, किशोर साहू, सुरेश पटेल, रूपेश चौरे, छोटू सोनकर की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page