DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नए एसपी ने कहा महिला कमांडो का करेंगे पूरा सहयोग

बालोद। बालोद जिले की महिला कमांडो प्रमुख पद्मश्री शमशाद बेगम ने नए एसपी सरजू राम भगत से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ महिला कमांडो भीमेश्वरी शांडिल्य व रफीक खान भी मौजूद रहे। साथ ही विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक भी उपस्थित रहे। महिला कमांडो के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक को विस्तार से जानकारी दिया गया। जिसमें बालिका शिक्षा, करबो मतदान, रात्रि कालीन गस्त, एकता भाईचारा को बढ़ावा देने, शांति प्रिय गांधीवादी तरीके से कार्य करने आदि के बारे में बताया गया। जिसे जानकर एसपी प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिला कमांडो को हर संभव मदद करेगा और पूरे बालोद जिले में कमांडो का जल्द ही एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक बहुत ही सरल, सहज और अनुशासन प्रिय हैं। उनके मार्गदर्शन में महिला कमांडो के कार्यों को और गति मिलेगी।

You cannot copy content of this page