अंबागढ़ चौकी। राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी में भारत गैस गोदाम से बीते दिनों 10 नग सिलेंडर चोरी हो गया था। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो 3 दिन के भीतर सिलेंडर चोर गिरोह का खुलासा हो गया। पकड़े गए चोर अंबागढ़ चौकी के ही रहने वाले हैं। गिरोह के लोग बकायदा सिलेंडर चुरा कर इसे दूसरे लोगों को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को पकड़ा और इस सिलेंडर चोर गिरोह का खुलासा हुआ। देखिए पुलिस की कार्यवाही में और क्या बातें आई सामने?

