DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुखद खबर- बैलगाड़ी से गिरा बच्चा, पहिए में दबा, मौत, ग्राम चिटौद की घटना, कक्षा दूसरी का था छात्र

बालोद/ गुरूर। गुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद में एक दुखद घटना घटी है। यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाला छात्र पुष्कर मंडावी बैलगाड़ी के पहिए में दबने से मौत का शिकार हो गया। घटना सुबह 9:00 बजे मंगलवार की है। पीएम होने के बाद परिजनों को सौंपा गया। गुरुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक छात्र गांव में ही मोहन यादव के घर छठी कार्यक्रम में गया था। जहां से उनके घर वालों के साथ वह बैलगाड़ी में बैठकर ड्रम में पानी लाने के लिए एक जगह गया था। इसी दौरान बैलगाड़ी में सवार बच्चा भैंस के आगे पीछे होने पर बैलगाड़ी से गिर गया। भैंस आगे चल पड़ी, देखते देखते वह पहिए के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

You cannot copy content of this page