गुरुर। स्व. डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरुर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा रही ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य प्रो. के.एल. रावटे ने किया । विशेष अतिथि के रूप में श्री सुमित राजा राजपूत , महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर एवं श्री टिकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजन – अर्चन , माल्यार्पण एवं राजकीय गीत के साथ हुआ तत्पश्चात अतिथियों के स्वागत उपरांत प्राचार्य महोदय ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें महाविद्यालय की उपलब्धियों एवम समस्याओं को बताया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों यथा – अकादमिक , राष्ट्रीय सेवा योजना , अनुशासन ,पर्यावरण जागरूकता , सांस्कृतिक अभिरुचि , साहित्यिक अभिरुचि , क्रीड़ा आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सत्र 2022-23 की विश्वविद्यालयीन परीक्षा में प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पदक प्रदान किया गया। पुरस्कारों की श्रृंखला में महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत गोला फेंक , डिस्कस थ्रो, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, कबड्डी एवं क्रिकेट के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । साथ ही महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों यथा पोस्टर , निबंध , तात्कालिक भाषण, रंगोली , मेहंदी आदि प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक महोदया ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया एवं कहा कि वह अपने पढ़ाई जीवन का सदुपयोग करें एवं अपने माता-पिता तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करें। साथ ही उन्होंने महाविद्यालय के समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम की इस स्वर्णिम बेला पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो.एल.हिरवानी , प्रो. वाय.के धुर्वे, प्रो.एस.जोशी , प्रो. डी.के रात्रे, प्रो. आर.के सोरी , प्रो. डी.के. बरसेल , प्रो. प्रज्ञा कोरपे, प्रो. प्रेमचंद साहू , प्रो. मिथिलेश साहू , प्रो. हरिशंकर दीवान, प्रो.मोहन साहू , प्रो. तामेश दिल्लीवार , प्रो. सुमन साहू प्रो.अजय सरोज , प्रो. मनहरण सिन्हा एवं जनभागीदारी शिक्षक सुश्री कमला कुरेटी, सुश्री सीमा साहू एवं कंप्यूटर शिक्षक सुश्री गुंजा कौशिक , सुश्री टीना देवांगन एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. वाय. के. धुर्वे, देवेंद्र रात्रे एवं कु.कामिनी ने किया। आभार प्रदर्शन छात्रसंघ प्रभारी प्रो एल हिरवानी ने किया।
