DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर में पहुंचे जिला पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग

राजनांदगांव ।शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा ग्राम रेंगाकठेरा (बखत) में संस्था के प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर सरंक्षण एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि एवं प्रो. करुणा रावटे के निर्देशन में सात दिवसीय विशेष शिविर नशा मुक्त समाज के लिये युवा विषय पर आयोजित किया गया है। शिविर के पांचवे दिन दिनांक 31/01/ 24 के बौध्दिक परिचर्चा सत्र में राजनांदगांव जिला के एस.पी. मोहित गर्ग सर सम्मिलित हुए। उन्होंहे स्कूली छात्र/छात्राओं के साथ साथ ग्राम वासी और शिविर में उपस्थित समस्त स्वयंसेवियों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गर्ग सर द्वारा ग्राम के युवाओं को कहा कि युवा देश की ऊर्जा होते है। युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। हम लोग भारत किताबों में पढ़ते आ रहे अब भारत उससे अलग है, आज हमारा भारत विकसित देश है विकाशशील से आगे निकल चुका है। भारत को नशा मुक्त बनाने के लिये युवाओं को आगे आना होगा। इनकी भागेदारी से ही एक सभ्य समाज की संरचना होगी।
हर व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह अपने पड़ोस में नशे को पैर नही जमाने देगा तथा हर युवा यह ठान ले कि वह युवाओं को नशे का आदी नही होने देगा तो, समाज को नशा मुक्त करने में सफलता अवश्य मिलेगी। तत्पश्चात रासेयो स्वयंसेवियों द्वारा सवाल सवाल पूछा गया कि यूपीएससी कैसे करे पास ? एसपी मोहित गर्ग सर ने बताए यूपीएससी तैयारी करने का टिप्स, एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

You cannot copy content of this page