DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चीचा में चौथी क्लास के छात्र की हत्या, स्कूल से मध्यान्ह भोजन कर गायब था बच्चा,शाम को मिली गौठान के पास लाश

बालोद/ अर्जुंदा। अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम चीचा में बुधवार की शाम को एक चौथी कक्षा के छात्र की हत्या की घटना सामने आई है। घटना का वास्तविक समय अभी ज्ञात नहीं है। लेकिन अंदाजन दोपहर 3:30 से 4:00 बजे के बीच घटना बताई जा रही है। प्राथमिक शाला में कक्षा चौथी में पढ़ने वाले छात्र तोरण साहू की हत्या हुई है। जिसकी लाश गांव के गौठान के पास मिली है। पत्थर और रॉड से मारकर उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है। बताया जाता है कि छात्र स्कूल गया हुआ था फिर मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल से घूमने निकला था। लेकिन वापस स्कूल नहीं आया, ना वह घर आया। इधर शाम को जब छात्र की माता उसे ढूंढने निकली तो गौठान के पास उसकी लाश मिली। घटना से इलाके में सनसनी है। वही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि पीएम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही और जानकारी सामने आ पाएगी। अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना का कारण अभी कुछ पता नहीं है। सवाल यह बना हुआ है कि आखिर चौथी क्लास के बच्चे से किसकी इतनी क्या दुश्मनी हो सकती है? बालोद जिले का पूरा पुलिस महकमा इस घटना की गंभीरता से जांच में जुटा हुआ है। वही फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल भी अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।

You cannot copy content of this page