DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2024

बालोद ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बालोद द्वारा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशित सूची के संबंध में अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में दावा आपत्ति कार्यालय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में प्रस्तुत कर सकतें है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालोद ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभांग अतंर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की सीधी भर्ती हेतु आवेदन 21 जून 2023 तक निर्धारित प्रपत्र में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुराना जिला अस्पताल परिसर में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, ड्रेसर ग्रेड-01, ड्रेसर ग्रेड-02, लैब असिस्टेंट, डार्करूम असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची का प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल एवं जिले के वेब पोर्टल बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर उपलब्ध है।

You cannot copy content of this page