DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गौ सेवा के लिए गौ रत्न से सम्मानित हुए बालोद के अजय यादव

बालोद। छत्तीसगढ़ जन जागरण मंच रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड 55 लालपुर रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा गौ रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 30 जनवरी को मेक कॉलेज महाराज अग्रसेन कॉलेज समता कॉलोनी रायपुर में किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में बालोद जिले से बालोद के रहने वाले गौ सेवक अजय यादव को गौरव रत्न सम्मान (गौ सेवक सम्मान)से विभूषित किया गया।उन्हें प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर मौजूद अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। भारतीय गौ क्रांति मंच के पूज्य श्री गोपाल मणि महाराज गौ क्रांति के अग्रदूत धेनु मानस के रचयिता, साथ ही छत्तीसगढ़ जन जागरण मंच प्रदेश अध्यक्ष सूरज यादव द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र उन्हें सौंपा गया। ज्ञात हो की अजय यादव कई वर्षों से बालोद जिला मुख्यालय सहित आसपास क्षेत्र में गौ सेवा का कार्य कर रहें है। उनके साथ उनकी पूरी टीम भी इस काम में जुटी रहती है। कहीं भी गौ माता हो या अन्य मवेशियों के साथ कोई हादसा घटना दुर्घटना या बीमारी या कोई भी परेशानी होती है तो उनकी मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं। उनके इन्हीं कार्यों के चलते उन्हें सम्मानित किया गया।गौ क्रांति के अग्रदूत धेनु मानस के रचयिता गोपाल मणि महाराज के आशीर्वाद से बालोद पाटेश्वर धाम के संत श्री राम बालक दास महात्यागी महाराज और संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल महाराज की उपस्थिति में भारतीय गौ क्रांति मंच द्वारा यह आयोजन हुआ था। जिसमें अतिथियों के रूप में उपमुख्यमंत्री साव, विजय शर्मा सहित अन्य भी शामिल हुए।इस दौरान राम बालक दास ,गौ क्रांति मंच के अग्रदूत गोपाल मणी महाराज, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव गणेश शंकर मिश्रा पूर्व कलेक्टर नवीन अग्रवाल , राजा पांडे गौ क्रांति मंच प्रदेश महामंत्री, भारतीय गौ क्रांति मंच के सभी सदस्यगण,विभिन्न जिलों के गौ सेवक उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page