DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पांच दिवसीय योग शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलमांड के तत्वाधान में ग्राम पड़कीभाट में आयोजित

बालोद। आयुष्मान विभाग के आदेश अनुसार पांच दिवसीय योग शिविर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलमांड के तत्वाधान में ग्राम पड़कीभाट में बच्चों और बड़ों के साथ HWC के योगाचार्य पूरन लाल साहू के द्वारा निशुल्क योग शिविर कराया गया जिसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर बेलमांड के डॉक्टर राजेश कुमार झारिया, अरविंद ठाकुर का सहयोग एवं बच्चों के साथ बड़े भी योग में भाग लेकर स्वस्थ रहने का लाभ उठाएं जिसमें सुक्ष्म व्यायाम से लेकर योग प्राणायाम, यौगिग जॉगिंग, भस्त्रिका, कपालभाति अनुलोम विलोम ,ताड़ासन, वृक्षासन, सिंहासन, हास्यासन अनेक प्रकार के योग के साथ-साथ खान-पान रहन सहन संस्कार संगत और संकल्प पर विशेष चर्चा के साथ बच्चों को ध्यान आकर्षण कराया गया जिसमें निरंतर योग घर-घर योग और अंतिम व्यक्ति तक का पुरुषार्थ करने के लिए योग कराया गया।

You cannot copy content of this page