DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शुष्क दिवस पर अवैध शराब बेचते महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 176 नग पौवा व 17 नग अध्धी देशी प्लेन शराब कुल जुमला
31.680 ब्लक लीटर कीमती 14080 रू. एवं नगदी रकम 4030 रू को किया जब्त

क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा
कार्यवाही

बालोद । अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विषेष टीम तैयार किया गया।
जिसके तारतम्य में दिनांक 26 जनवरी को जुर्म जरायम पतासाजी हेतु टऊन/देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नर्रा(धरमपुरा) में अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना- अपना नाम
पूनम नेताम पति श्री संजय नेताम उम्र 31 साल ग्राम नर्रा थाना व जिला बालोद के द्वारा अपने घर में रखे 176 नग पौवा व 17 नग अध्धी देशी प्लेन शराब कुल जुमला 31.680 ब्लक लीटर कीमती 14080 रू. एवं नगदी रकम 4030 रू को बरामद कर अप.क्र 71/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।
दिनांक 27.01.24 को गिरफ्तार आरोपीगण के विरूद्व अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page