तांदुला नदी में बनी यह एलबम, निहारिका की आवाज व अभिनय ने लोगों का जीता दिल, रिलो गोंदा फूल गीत को 5 दिन में 28 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा



देखिये एलबम यहां से

बालोद। गायन में महारथ हासिल कर चुकी बालोद की बेटी निहारिका चौधरी का नया एलबम रिलो रिलो गोंदा फूल इन दिनों यू-ट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। 5 दिनों में ही 28 हजार से ज्यादा व्यूवर्स इसे देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी यह एलबम खूब वायरल हो रहा है। बालोद की बेटी निहारिका चौधरी का यह एलबम काफी लोकप्रिय हो रहा है। बता दे कि राज्य निर्माण के बाद प्रदेश में छत्तीसगढ़ी गाने की धूम है। ऐसे में अपनी मखमली आवाज का जादू बिखेरने वाली गायिका निहारिका का यह छत्तीसगढ़ी गाना लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है।

निहारिका बुधवारी बाजार निवासी संतोष चौधरी व प्रतिभा चौधरी की पुत्री है। माता पिता बेटी की उपलब्धि पर गदगद है। स्कूल हो या कोई सार्वजनिक आयोजन निहारिका अपनी गायिकी की छंटा जरूर बिखेरती है। लोगो के द्वारा एलबम को खूब सराहा जा रहा है लोगो का कहना है कि एलबम रिलो रिलो गोंदा फूल के जरिए बालोद की बेटी निहारिका की गायकी एक दिन देश भर में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने में कामयाब होगी।

अपनी आवाज के दम पर लोगो के दिलों पर राज करने वाली बालोद की निहारिका का गाना रिलो रिलो गोंदा फूल ने इतनी धूम मचाई कि 5 दिनों में ही यू-ट्यूब पर इस एलबम को देखने वालों का आंकड़ा 28 हजार से ज्यादा तक जा पहुंचा है।

बालोद में तांदुला नदी व आसपास सूट किया गया है एलबम

निहारिका व इमरान सिद्दिकी की गायकी में इस एलबम को निहारिका और तनिष्क साहू के साथ फिल्माया गया है। गाने की शूटिंग बालोद तांदुला नदी डैम साइड व आसपास में ही की गई है। एलबम में आडियो ट्रेक तांदुला डिजिटल स्टूडियो भिलाई व वीडियो, डांस डायरेक्शन इमरान सिद्दिकी का है।

मां ने कहा बेटी पर गर्व है

निहारिका की माता प्रतिभा चौधरी बताती है कि उनके पास एक बेटा और एक बेटी निहारिका है। बचपन से ही बेटी को गाने का शौक है। वह स्कूल और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती है। बेटी का रुझान बचपन से ही गायकी में है। वे इसके लिए कड़ी मेहनत व अभ्यास करती हैं। अपनी बेटी पर उसे गर्व है। वहीं निहारिका ने कहा कि नियोजित तरीके से यदि लक्ष्य को सामने रखकर प्रयास किए जाएं तो सफलता आपका वरण करती है।

You cannot copy content of this page