DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये कैसा जिला अस्पताल? घायलों को पानी तक नसीब नही होता? हिन्द सेना ने घायलों को बाजार से पानी लाकर पिलाया

बालोद– बीती रात को घोटिया चौक के पास एक पिकअप पलटने से 19 लोग घायल हुए थे जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां ऐसी अव्यवस्था सामने आई की घायलों को पानी तक नसीब नही हो रहा था घायल दर्द के साथ प्यास से भी तड़फ रहे थे ऐसे में घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे हिन्द सेना के साथियों ने नेक पहल करते हुए रात में बाजार से पानी खरीद कर लाया और सब घायलों को पानी पिलाया उनका हाल चाल भी जाना घायल राजनांदगांव के रहने वाले हैं 5 लोगो को गंभीर चोट लगने के कारण राजनांदगांव रिफर किया गया हिंद सेना ने सभी घायलों को पानी पिलाया और सभी को दिलासा दिया। वहीं बालोद पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सभी घायलों  का ईलाज करवाया गया।

देर रात तक प्रशासन सक्रिय रहा। जो काबिले तारीफ था। डीएसपी दिनेश के नेतृत्व में बालोद टीआई जीएस ठाकुर, एसआई यामन देवांगन, शिशिर पाण्डेय, आरक्षक कुर्रे का अहम योगदान रहा। हिंद सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी, प्रदेश मंत्री असरार अहमद, प्रदेश महामंत्री विजय हरदेल, अल्प संख्यक जिला अध्यक्ष इम्तियाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष भूपत हटिले, शहर उपाध्यक्ष लिपेश साहू के साथ साथ अन्य हिन्द सैनिक भी देर रात तक घायलों की सेवा में डटे रहे। हिन्द सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तरुण नाथ योगी ने कहा घायल मरीज पानी मांग रहे थे, हॉस्पिटल में पानी तक नहीं था। तो हिन्द सेना के द्वारा मार्केट से पानी खरीद कर मरीजो को पिलाया गया। यह आलम जिला अस्पताल की खामी और वहां की व्यवस्था की पोल खोल रही है।

You cannot copy content of this page