DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तालगांव के जंगल में लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में

बालोद । बालोद के समीप ताल गांव के जंगल में प्रसन्न वाटिका के पास एक पेड़ पर ग्रामीण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा शुक्रवार को सुबह हुआ। वन विभाग ने मामले की जानकारी पुलिस थाने में दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार घटना स्थल पर एक बाइक भी खड़ी हुई थी। मृतक हरीश यादव उम्र 50 वर्ष ग्राम ओरमा का रहने वाला बताया जा रहा है। बालोद पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक गुरुवार से बाइक में घर से निकला था। मृतक ग्राम उमरादाह में कृषि केंद्र चलाता था।

You cannot copy content of this page