DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

घूमने गया मेला पर मिली मौत: युवक को बाइक चालक ने मारी टक्कर, अस्पताल में दम तोड़ा

गुरुर। पलारी में मेला देखने गए एक युवक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। घटना 15.जनवरी की शाम की है। प्रार्थी चंदू पटेल ने बताया ग्राम पलारी में मंडाई मेला लगा था। जिसे देखने के लिये मेरा बडा भाई अर्जुन पटेल शाम करीब 06.15 बजे घर से पैदल निकला था। शाम करीबन 07 बजे पता चला कि राधास्वामी आश्रम पलारी के पहले मेरा बडा भाई अर्जुन पटेल का एक्सीडेंट मोटर सायकल से हो गया है, जिसे उपचार के लिये शासकीय अस्पताल पलारी लेकर गये हैं, तब मैं अपने चाचा नागेन्द्र पटेल, योगेश्वर साहू के साथ शासकीय अस्पताल पलारी गया तो देखा मेरा बडा भाई अर्जुन पटेल का मृत्यु हो गई थी, वहां पर खडे लोगों से पूछा तो बताये कि मोटर सायकल क्रमांक CG 24 P 0858 का चालक धीरज ठाकुर अपनी मोटर सायकल को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे मेरा बडा भाई अर्जुन पटेल के सिर कान में चोट लगा है, जिससे मृत्यु हो गई है। सनौद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

You cannot copy content of this page