DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रौना में विकास कार्यों की मिली सौगात, विधायक निषाद ने किया लोकार्पण

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम रौना (कादुल) में नवीन पंचायत भवन 18 लाख, सामुदायिक भवन 6.50 लाख, सांस्कृतिक कला मंच 2 लाख, छत्तीसगढ़ महतारी

प्रतिमा स्थापना 10 हजार, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मूर्ति स्थापना 20 हजार एवं शौचालय निर्माण 1 लाख का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते कहा कि गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है इसलिए गांव में मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य स्वीकृत करवाए जा रहे हैं।

इस दौरान प्रमुख रूप संतु राम पटेल जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, चंदूलाल कुंभकार जी सरपंच, हरिशंकर साहू जी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा,उपसरपंच ओमिन ठाकुर, श्रीमतिप्रतिभा देवदास सरपंच काँदुल, श्रीमती तोपेस्व्री कोसल सरपँच चिचल गोंदी, पुष्पलता लोनहारे, श्री जगन्नाथ पारकर , गिरधर ठाकुर, सनत कुभं कार, कार्तिक देशमुख, तखत देशमुख, सुनीता निषाद, देवती देशमुख, धरम देशमुख, केवरा यादव, जितेंद्र ठाकुर, राकेश कुंभकार, मेहतर कुंभकार, धनीराम, कामता, केसव, पाहरू कुंभकार सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page