बालोद। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर स्वामी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त किया गया। संस्था के प्राचार्य सुश्री कुसुम साहू ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी की एक जीवन सूत्र है, उठो जागो और तब तक चलते रहो जब तक की लक्ष्य प्राप्त न हो जाए के माध्यम से प्रेरणा और अपने जीवन लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए पूरी लगन और मेहनत के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण अधीक्षक के के दुबे ने कहा कि जीवन में समय का सुनियोजित रुप से उपयोग करते हुए, चुनौतियों का सामना करते हुए, अपने अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षण अधिकारी विरेंद्र कुमार बघेल ने कहा कि हम ईश्वर के संतान हैं, उन्ही तरह हमारे अन्दर अदम्य साहस, अनन्त ऊर्जा विद्यमान है उसे जगाने की आवश्यकता है। युवाओं के अन्दर उपलब्ध शक्ति का उपयोग नकारात्मक कार्यों से हटा कर सकारात्मक बदलाव की दिशा लगाए तो हम सुख, शान्ति और वैभवशाली जीवन जी सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशिक्षण अधिकारी शिल्पी वर्मा, ताकेश कुमार, शिवेंद्र कुमार यादव, टिकेश्वर साहू, फनील साहू, प्रवीण कुमार सिन्हा, गीतू गौतम ,अरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्ली राजहरा में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई
