DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस के बेहतर संचालनसे दुर्घटना व आपात स्थिति में लोगों को मिल रही सुविधा

बालोद।
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्री योगेन्द्र श्रीवास के द्वारा जिला चिकित्सालय व अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में निरंतर 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा की मानिटरिंग की जा रही है। मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस 24 घण्टे सेवा का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में 15 बी.एल.एस. और 01 ए.एल.एस. एम्बुलंेस समस्त आवश्यक उपकरण व सामग्री के साथ संचालित है। इसके अतिरिक्त समस्त एम्बुलेंस में जी.पी.एस. सिस्टम भी लगा है, जिससे एम्बुलेंस के संचालन की मानिटरिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय बालोद में 03 एम्बुलेंस उपलब्ध है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी (बंगला), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घोटिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाटाबोड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डौण्डीलोहारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में एक-एक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुण्डरदेही, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अर्जुन्दा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरूर में दो-दो एम्बुलेंस उपलब्ध है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिलें के किसी भी क्षेत्र में कोई भी दुर्घटना होने पर 15 से 25 मिनट में घटना स्थल पर एम्बुलंेस पहुॅच रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 108 एम्बुलंेस की सेवायें प्रदाय की जा रही है। समय-समय पर विपरीत परीस्थितियों में भी एम्बुलंेस के समस्त कर्मचारी पूरी निष्ठा और लगन से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page