DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बोहारा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न

गुरुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुमन सिंह के द्वारा शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बोहारा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिसमें उपस्थित बच्चों को पॉक्सो एक्ट, मोटर दुघर्टना दावा अधिनियम, यातायात के नियमों के संबंध में, रैगिंग से संबंधित, सायबर अपराध, महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, सूचना का अधिकार, गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं के कानूनी अधिकार, मौलिक अधिकार,

मौलिक कर्तव्य, नालसा टोल फ्री नंबर, निः शुल्क विधिक सहायता, एफआईआर प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अन्य विधिक से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री तुलसी राम यादव एवं समस्त स्टॉफ, पैरालीगल वालेंटियर श्री रमेश शर्मा जी, कमलेश्वर साहू, भूपेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, गौकरण प्रसाद, योगेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page