DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन” द्वारा संचालित ‘ प्रथम क्रिएटीविटी क्लब ‘ में स्वयं सेवकों का चैंपियन प्रशिक्षण

बालोद। प्रथम अरोरा शिक्षण केन्द्र कुरुद द्वारा ग्रामीण स्तर पर कार्य कर रहे स्वयं सेवकों का एक दिवसीय चैंपियन प्रशिक्षण दिनांक 03 जनवरी से 15 जनवरी तक रखा गया है । इस प्रशिक्षण में धमतरी, बालोद, कांकेर, महासमुंद, कोंडागांव जिले के स्वयंसेवक शामिल हो रहें हैं। इन सभी जिलों से 1000 से अधिक स्वयंसेवकों को चैंपियन प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षित स्वयं सेवकों की मदद से ग्रामीण स्तर पर 10 से 14 वर्ष के बच्चों के साथ, बच्चों के अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को निखार लाने हेतु म्यूजिक और साइंस इन दोनों थीम को लेकर क्रिएटीविटी कर सबमिशन करने वाले हैं। पूर्व में भी इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए हैं। जिसमें अलग अलग स्तर पर बच्चों एवं स्वयंसेवकों को समुदाय या जिला प्रशासन के हाथों से पुरस्कृत किए गए हैं। साथ ही गांव में बेरोजगार यूवाओं को प्रेरित कर प्रथम द्वारा संचालित स्किलिंग कोर्स – ब्यूटी, प्लम्बिंग, इलेक्ट्रीकल, हॉस्पिटैलिटी, ड्रायवाल फाल्स सिलिंग , वेल्डिंग की जानकारी देकर उन्हे रोजगार – स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयासरत करेंगे। इस चैंपियन प्रशिक्षण में सम्मिलित होकर 50 से अधिक स्वयंसेवकों ने स्किलिंग प्रशिक्षण लेने हेतु अपने नाम पंजीयन भी करवाए हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्था से कलस्टर प्रमुख मोतीलाल देवांगन , मेंटर लीडर – रेवेन्द्र साहू एवं सभी सेंटर स्टाफ सम्मिलित हैं।

You cannot copy content of this page