DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच शराब कोचियों से 154 पव्वा शराब बरामद, सभी को जेल

बालोद। कोतवाली बालोद पुलिस के द्वारा एक ही दिन में अवैध रूप से शराब ब्रिकी करने वाले 05 आरोपी को पकड़ा। आरोपीयों से कुल 154 देशी प्लेन पौवा कीमती 12520 रू. को जब्त किया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया था । सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लाटाबोड़, भोइनापार, अरौद, नेवारीकला में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रह। सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर आरोपी पकड़ में आए। सभी को जेल भेजा गया।

इन पर हुई कार्रवाई

लक्ष्मण नेताम पिता श्री रामप्रसाद नेताम उम्र 31 साल ग्राम अरौद के कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 31 नग देशी प्लेन शराब कीमती 2480 रू., दिलीप सतनामी पिता रजवा राम सतनामी उम्र 35 साल ग्राम नेवारीकला से देशी प्लेन शराव कुल 30 नग देशी प्लेन कीमती 2400 रू, कैलाश कुमार साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 52 साल ग्राम लाटाबोड़ से 30 नग देशी प्लेन शराब कीमती 2400 रू., कौशल टंडन पिता श्री व्यासनारायण टंडन उम्र 30 साल ग्राम भोइनापार से 32 नग देशी प्लेन शराब कीमती 2560 रू, मानक दास पिता मिलन दास उम्र 52 साल ग्राम भोइनापार से 31 नग देशी प्लेन शराब कीमती 2480 रू बरामद हुए। उक्त सभी आरोपीगण के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया । अपराध पंजीबद्व कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

You cannot copy content of this page