DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नर्सरी में अवैध रूप से शराब बेच रहा आरोपी पकड़ाया, 40 पव्वा शराब बरामद

गुरुर। पुरूर पुलिस ने चिटौद के नर्सरी के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे मनोज जोशी उम्र 40 वर्ष निवासी पुरूर वार्ड क्रमांक 12 को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। अवैध शराब बेचने वालों की धर पकड़ अभियान क्षेत्र में जारी है। जिसके तहत सूचना मिली कि उक्त आरोपी नर्सरी के पास शराब बेच रहा है। इसके कब्जे से 40 पव्वा शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के मार्गदर्शन में स्टाफ प्रधान आरक्षक विश्वजीत साहू, आरक्षक लिखन कुमार साहू, देवेंद्र रावटे आदि की भूमिका रही

You cannot copy content of this page