DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जनता को योजनाओ का लाभ मिले – अभिषेक शुक्ला

गांव गांव शिविर के माध्यम से दी जा रही जानकारी

बालोद। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का आगमन गुंडरदेही विधानसभा के ग्राम मुड़िया में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य एवं जिलापंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला थे।उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण कारी योजनाओं ,कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न विभाग के स्टालों एवं उनकी विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को मिल रहे लाभ के सम्बंध में बताया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियो के उद्देश्यों की पूर्ति ही संकल्प यात्रा की सार्थकता होगी। संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल किया गया है। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने आगे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर एक मिसाल बना है जो हितग्राहियों के लिए योजनाओ का लाभ लेने के लिए मददगार साबित हो रहा है।

साथ ही भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला द्वारा ग्रामीणजनों को स्वच्छ भारत, विकसित भारत का शपथ दिलाया गया।कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनेको हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच भावना नायक,किसान मोर्चा अध्यक्ष चेतन निषाद,पुष्पलता बघेल,भाजपा बूथ अध्यक्ष रोमन साहू,गैनु विश्वकर्मा,टूमन साहू,ईश्वर भुआर्य,दर्शन नायक,भुनेश्वर साहू,रूपदास साहू,श्यामलाल सिन्हा,धीरवाल सिन्हा,देवराज करभाल,नरोत्तम रावटे, गिरधारी साहू,रेवती बाई साहू,रूपा देवी बढई,गायत्री करभाल, चमेली बर्सेल,मन्थिरा विश्वकर्मा, भोजबाई,दुर्गा नायक,चम्पा चनाप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन,विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page