हमर राज पार्टी ने किया हसदेव कटाई का विरोध, जिलाध्यक्ष देवेंद्र ने कहा – सरकार बताएं जहां पहले से खदाने वहां क्या विकास हुआ!



हसदेव बचाने प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी, जल्द से जल्द पेड़ों की कटाई रोकने कहा

बालोद। हसदेव की कटाई से नाराज हमर राज पार्टी के द्वारा शहर के जय स्तंभ चौक में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथ में सेव हसदेव का तख्ता लेकर नारेबाजी की। उन्होंने पेड़ों की कटाई रोकने की अपील की और कहा कि हसदेव के उजड़ने से मानसून पर गहरा असर पड़ेगा।

जीव-जन्तु और कीमती वनस्पतियों के कट जाने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान गोंडवाना गोंड़ महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम ने कहा कि जिस जगह को सरकार ने नो गो एरिया घोषित किया था।

वहां मुनाफे के चक्कर में लाखों पेड़ काट डाले।

लौह अयस्क निकाले, विकास के नाम पर धोखा हुआ – देवेंद्र

हमर राज पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि बालोद जिला के दल्लीराजहरा क्षेत्र के पहाड़ों से कच्चा लोहा निकाला गया। लेकिन जिले को एक मेडिकल कॉलेज तक नहीं दे पाए। अब हसदेव क्षेत्र के लोगों को भी लुभावने सपने दिखा कर गुमराह किया जा रहा है। इसी तरह बस्तर के भी खनिजों का दोहन किया गया। सरकार बताए कितने आदिवासी, मूल निवासियों को सरकार ने नौकरी दी है। बस्तर में 600 गांव उजड़ गए। सिलगेर में बेगुनाह लोगों को गोली से भूंज दिया गया। लेकिन आज तक सरकार ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की।

सरगुजा क्षेत्र के हाथी बालोद तक पहुंच रहे – यूआर गंगराले

सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष यूआर गंगराले ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र के जंगलों को काटे जाने से जंगली जानवर सब शहरों तक पहुंच रहे हैं। बालोद जिले में पहुंचने वाला हाथी सरगुजा क्षेत्र के जंगल का है। हमर राज पार्टी के प्रवक्ता एवं छत्तीसगढ़ महतारी सेवा मंच के संरक्षक संजय सोनी ने कहा कि हसदेव कटाई का करारा जवाब लोकसभा चुनाव में दिया जाएगा। इस दौरान हमर राज पार्टी के वरिष्ठ सदस्य टंडन लाल कांवरे, महासचिव भगवान दास साहू, ललित कांवरे, सचिव किशोर नाथ योगी, ब्लॉक अध्यक्ष सोमकान्त ढीमर, जिला उपाध्यक्ष आत्माराम कौडो, आईटीसेल प्रभारी सूरज कोमर्रा, तरुणा धुर्वे, दिनेश कोमर्रा, रामकुमार मंडावी, नेमीचंद कौमार्य, दीनू कोमर्रा, खुमेश साहू, मिथलेश साहू, हुसैन नेताम, दुलेश्वरी टेकाम, ईश्वर अरकरा, परदेशी राम नेताम, जितेंद्र उइके, सुकलाल कुंजाम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page