DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला विकसित भारत @2047 का आयोजन

राजनांदगाव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में
प्राचार्य डॉ. के एल टांडेकर के मार्गदर्शन में भारत के नीति आयोग की योजना
“विकसित भारत@2047” की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई ।
यह योजना देश के सभी शिक्षण संस्थानों के लिये है इस योजना के तहत भारत को 2047 तक विकसित बनाने के लिये कालेज में अध्ययनरत छात्र छात्राओं से सुझाव मांगे जारहे है।
एक दिवसीय कार्यशाला में कालेज के सभी नियमित छात्र छात्राओ ने भाग लिया।
इस योजना को मूर्त रूप देने के लिये कालेज में एक समिति का गठन किया गया

जिसके
सयोंजक डॉ अश्वनी कुमार शर्मा सहायक प्राध्यापक रसायन विज्ञान एवम
श्रीमती सुमन कोचर सहायक प्राध्यापक वाणिज्य,
श्री हिरेन्द्र बहादुर ठाकुर सहायक प्राध्यापक इतिहास,
श्री रामअवतार सहायक प्राध्यापक कम्प्युटर व
श्रीमती रोहिणी समरीत सहायक प्राध्यापक कम्प्युटर सदस्य हैं।
योजना के संयोजक डॉ अश्वनी कुमार शर्मा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुये कहा कि यह “भारत के इतिहास का वह दौर है जब देश उन्नति की लंम्बी छलांग लगाने जा रहा है”

हमारे चारों ओर ऐसे कई देशों के उदाहरण है जिन्होंने एक निश्चित समय मे इतनी लंम्बी छलांग लगाकर खुद को विकसित किया है यह योजना निश्चित ही भारत को विकसित बनाने में मदद करेगीl डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने सुझाव देने की समस्त प्रक्रिया को विस्तार से समझायाl विद्यार्थियों के अतिरिक्त सभी देशवासी इस योजना के अंतर्गत अपना फीडबैक दे सकते हैंl अपना फीडबैक देने के लिए https://innovateindia.mygov.in/viksitbharat2047/ पोर्टल अथवा mygov.in मोबाईल एप्लीकेशन का उपयोग किया जा सकता हैl कार्यशाला का संचालन डॉ. प्रियंका सिंह सहायक प्राध्यापक रसायन विज्ञान ने किया एवं श्री शरद तिवारी सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र, श्री लिकेश्वर सिन्हा सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र एवं डॉ. महेंद्र नगपुरे संस्कृत विभाग ने सक्रिय सहयोग कियाl
आयोजित कार्यशाला में उपस्थित प्रचार्य डॉ. के एल टांडेकर, प्राध्यापकों व विधार्थियों का समिति की सदस्य श्रीमती सुमन कोचर ने आभार ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page