DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधानसभा निर्वाचन मतगणना कार्य के मानदेय व सभी मास्टर ट्रेनर्स के लिए मानदेय भुगतान के लिए टीचर्स एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मानदेय भुगतान की है तैयारी..जल्द होगा भुगतान.. अधिकारी ने जानकारी दी

बालोद- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट बालोद में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के संपन्न होने के पश्चात मतगणना कार्य मानदेय जल्द भुगतान करने की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई! मतगणना कार्य का मानदेय व साथ ही मतदान व मतगणना प्रक्रिया सहित निर्वाचन के अन्य सभी प्रक्रिया के प्रशिक्षण के लिए नियुक्त जिला स्तरीय तथा विकास खंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए भी मानदेय भुगतान करने हेतु उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदरणीय श्री चंद्रकांत कौशिक जी से मुलाकात कर चर्चा की गई व कलेक्टर/ जिला निर्वाचन अधिकारी बालोद के नाम ज्ञापन सौंपा गया! मुलाकात व चर्चा में सप्ताह भर के भीतर मतगणना कार्य मानदेय व मास्टर ट्रेनर्स को भी इस बार मानदेय भुगतान कर दिए जाने की जानकारी अधिकारी द्वारा दिया गया!
मुलाकात करने वालों में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, महामंत्री शेषलाल साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, ब्लॉक अध्यक्ष गुरूर सूरज गोपाल गंगबेर, ब्लॉक अध्यक्ष डौंडी लोहारा अविनाश साहू, उपाध्यक्ष मनीष देशमुख व डी पी कस्तुरे शामिल थे!

You cannot copy content of this page