शिक्षिका पुष्पलता साहू राजिम भक्तिन माता सम्मान से विभूषित



बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के तत्वावधान में 7जनवरी2024को छत्तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में राजिम जयंती का आयोजन किया गया।

जिसमें बालोद जिले की शा.प्रा.शाला-बोहारडीह की शिक्षिका पुष्पलता साहू को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के कारण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं विधायको द्वारा राजिम भक्तिन माता सम्मान से विभूषित किया गया। साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से साहू समाज के सामाजिक बंधुगण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page