DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन सम्पन्न

बालोद। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसुमकसा में दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अनिल सुथार द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी के साथ शुभारंभ हुआ।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल का अत्यधिक महत्व है खेलने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है

बल्कि मानसिक व सामाजिक स्वास्थ्य भी मजबूत होती है सकारात्मक और संतुलित जीवन के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण है। अध्यक्षता कर रही शाला के प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव ने जीवन में खेलों के महत्व को बताते हुए कहा कि जब हम पूरे एकाग्रमन और टीम व्यवस्था के साथ इसका आयोजन करते हैं

तो यह प्रतियोगिता प्रभावी और महत्वपूर्ण हो जाती है। विशेष अतिथि श्री नितिन जैन ने कहा कि खेल प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में शारीरिक समन्वय बनाए रखने में शरीर की ताकत बढ़ाने में और मानसिक शक्ति में सुधार करने में बहुत मदद करता है। अतः खेल सभी को निरंतर खेलना चाहिए।
समारोह के उद्घोषक व्याख्याता श्री टी एस पारकर ने बताया कि इस अवसर पर शाला के राज्य स्तर खिलाड़ियों द्वारा मसाल रिले का आयोजन किया गया जो शांति और मित्रता का प्रतीक होता है ।

यह सार्वभौमिक रूप से संस्कृति और सभ्यता का प्रतिनिधित्व करती है जिसमें स्वतंत्रता, प्रेरणा ,ज्ञान और शिक्षण का प्रतीक है।इस सत्र में शाला के पांच बच्चे जिमनास्टिक, एक छात्र कबड्डी तथा एक छात्र कुश्ती में शाला के व्यायाम शिक्षक श्री लक्ष्मण गुरुंग के उचित और सफल मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किए हैं। विद्यार्थियों कि खेलों में रुचि के अनुसार भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म मिल सके इस उद्देश्य से शाला में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाला में अंतर हाउस प्रतियोगिता में लगभग 200 बच्चों ने विभिन्न व्यक्तिगत तथा सामूहिक खेलों में भाग लिया जिसमें ओवर ऑल टीम चैंपियनशिप लाल सदन रहे। बेस्ट प्लेयर का खिताब बालक प्रशांत कुमार तथा बालिका नम्रता रावटे ने हासिल किया ।
अंतिम दिवस समापन एवं वितरण पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि संजय बेस जनपद सदस्य डौण्डी ने खेलों में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को निरंतर खेलों का अभ्यास कर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर अपना भविष्य उज्जवल करने की शुभकामना दी। विशेष अतिथि सरपंच शिवराम सिंदरामे ने कहा कि खेलकूद बच्चों को अनुशासन नेतृत्व क्षमता एवं विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की कला सिखाता है।इस प्रतियोगिता का संयोजक शाला के व्ययाम शिक्षक श्री लक्ष्मण गुरु और शेष कोसमा थे।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तथा प्राथमिक शाला बालक क्रमांक 01 के छात्रों द्वारा योग कला का प्रदर्शन किया गया जिसमे शिक्षिका अंबा बेस तथा एम मानिकपुरी का विशेष सहयोग रहा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने शाला के व्याख्याता गण श्रीमती एम जॉर्ज ,उमा त्रिपाठी , सुश्री गीता गुप्ता ,अशोक सिन्हा, आर के अवाड़े ,संदीप नायक, सी आर सुधाकर ,इंद्राणी मुखर्जी, रंजना खोबरागड़े ,मांडवी मिश्रा सविता स्वर्णकार आशा प्रधान भारत नायक सी बी डहरे जनक साहू कृतिका साहू दीपमाला जोशी किरण झा देहूंती कोठारी चंद्रकला सक्सेना शीतल नायक, विजयलक्ष्मी साहू तथा समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सुश्री गीता गुप्ता के द्वारा किया गया।

You cannot copy content of this page