DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एक दिवसीय हाईक में विकासखण्ड गुण्डरदेही के स्काउट गाइड के बच्चों ने हिस्सा लिया

गुण्डरदेही। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ गुण्डरदेही के तत्वाधान में श्री नवीन कुमार यादव जी सहायक जिला आयुक्त स्काउट(Beo) एवं श्री खेमराज साहू जी (ABeo ) के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तरीय एक दिवसीय हाईक का आयोजन दिनांक 06.01.2024 दिन शनिवार को ईरागुड़ा से किया गया |

जिसमें मोहंदीपाट,सिकोसा,चन्दनबीरही,गुण्डरदेही, ईरागुड़ा,सरेखा, गोरकापार, मोखा,तमोरा, भाटागांव आर से कुल 56 स्काउट ,गाइड,रोवर,रेंजर एवं 12 प्रभारी सम्मिलित हुए|

इस हाइक गतिविधि में बच्चों ने पगडंडियों में रुट चिन्ह के सहारे ट्रेकिंग करते हुये प्राकृतिक सुन्दरता का अध्ययन किया,नदी ,नाले एवं जंगल की सुरम्य वादियों में जीव जंतु की जीवन शैली का अध्ययन करना,प्राकृतिक स्थानों पर जाकर उन स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया

, तथा शिविर स्थल में ध्वजारोहण,टेन्ट बनाना,बिना बर्तन के भोजन बनाना, आग जलाना,आग बुझाना, प्राथमिक सहायता,अनुमान लगाना,टोली विधि,कैम्प फायर,समेत विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया |

इस शिविर में विकासखण्ड गुण्डरदेही से विभिन्न विद्यालय से स्काउटर – श्री अजय कुमार ठाकुर,श्री मकसूदन यादव,श्री हेमलाल साहू,श्री विक्की साहू, श्री सुमन कुमार तिवारी, एवं गाइडर – श्रीमती मधुमाला कौशल ,श्रीमती,दीपा साहू,सुश्री किरण ठाकुर, सुश्री लिलिपुष्पा एक्का, श्रीमती देनेश्वरी बाघमारे, श्रीमती डिम्पल साहू तथा श्री सुनील कुमार चंद्राकर प्राचार्य शा.उ.मा.विद्यालय ईरागुड़ा ,श्रीमती मिथलेश चंदन (PTI ) ,एवं समस्त स्टाफ ईरागुड़ा का विशेष योगदान रहा |
इस हाईक का संचालन श्री चंद्रशेखर दिल्लीवार (विकासखण्ड सचिव) ने किया|
इस शिविर की सफलता पर जिला मुख्य आयुक्त श्री गिरीश चंद्राकर जी ,जिला आयुक्त स्काउट श्री मुकुल के पी साव जी (Deo),जिला सचिव श्री कन्हैया लाल गजेंद्र जी ,जिला संगठन आयुक्त श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर जी,जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री भुवन लाल सिन्हा जी ,जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्रीमती सीमा साहू जी,जिला कोषाध्यक्ष श्री मिलन सिन्हा जी सहित जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारी, जिले के समस्त विकास खण्ड सचिव ,संयुक्त सचिव एवं समस्त स्काउटर एवं गाइडर ने शुभकामनाएं प्रेषित की |

You cannot copy content of this page