कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्र पैरी का आकस्मिक निरीक्षणकिसानों से की चर्चा, खरीदी केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की ली जानकारी



बालोद।
कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज जिले के गुण्डरदेही तहसील के धान खरीदी केंद्र पैरी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्र में बारदानांे की भी उपलब्धता, धान की स्टेकिंग, ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

उन्होंने धान खरीदी केंद्र में नमी मापक यंत्र से धान की आर्द्रता का भी माप करवाया। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान श्री चंद्रसेन साहू एवं अन्य किसानों से भी चर्चा की और खरीदी केंद्र में मिल रही सुविधाओें के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि खरीदी केंद्र में पेयजल, बैठक व शौचालय की व्यवस्था है।

उन्हें धान विक्रय करने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री चंद्रवाल को धान खरीदी केेंद्र के व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियोें को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धान खरीदी केेंद्र में उपस्थित ग्राम पैरी की महिला कृषक श्रीमती तुलकी बाई ने कलेक्टर श्री चंद्रवाल से बातचीत कर बंटवारा होने के पश्चात् अपने परिवार के संयुक्त खाता का विभाजन करने की मांग की। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित नायब तहसीलदार को इसके लिए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एसडीएम गुण्डरदेही श्री मनोज मरकाम, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसीराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page