भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तर का परिणाम घोषित



बालोद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2023-24 का परीक्षा का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मानवीय मूल्यों का विकास करना तथा सांस्कृतिक चेतना जागृत करना, ऋषि प्रणीत भारतीय संस्कृति का निकट से परिचय कराना तथा विश्व मे उसके अस्तित्व का ज्ञान कराना, श्रेष्ठताओ ,संवेदनाओ और सद्गुणों के प्रति आकृष्ट करना, संस्कृतिनिष्ठ जीवन जीने के लिये प्रेरणा देना तथा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को दैनिक जीवन से जोड़ना एवम जीवन मे उतारना है। इसी उद्देश्य को लेकर बालोद जिला में भी परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें ज़िले के सभी विकासखण्डों से 551 स्कूलों से 5वी से 12वी तथा महाविद्यालय तक नौ वर्गों से कुल तेईस हजार सात सौ नब्बे विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। जिनका परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें बालोद जिला से जिला स्तरीय परिणाम इस प्रकार है। 5वी से प्रथम शिवम बोहरडीह , द्वितीय जागृति कोटागांव,तृतीय वेदप्रताप साहू साजा। 6वी से प्रथम मोगेश्वर कुमार मा शा टेकापार, द्वितीय हितेक्षा कन्या गुण्डरदेही , तृतीय मीनाक्षी साहू मा शा हीरापुर। 7वी से प्रथम वर्षा पटेल पुराना बाजार दल्ली राजहरा द्वितीय रूपेश देशमुख सेजस अर्जुंदा, तृतीय शुभम सोनी नगर पालिका बालोद । 8वी से प्रथम वीर यादव मा शा टटेंगा, द्वितीय खुशबू सोनवानी मा शा धनेली , तृतीय संजना साहू मा शा चे ब नवागांव। 9वी से प्रथम गरिमा सोनी प्रियदर्शनी अर्जुंदा , द्वितीय ध्रुव साहू सेजस अर्जुंदा ,तृतीय यश कुमार देवांगन नेता जी सुभाष चंद्र बोस अर्जुंदा। 10वी से प्रथम रूद्र कुमार यादव नेताजी सुभाष चंद्र बोस अरजुंदा, द्वितीय भूमिका निषाद उमावि चंदनबिरही, तृतीय पायल सोनवानी सेजस पुरुर । 11वी से प्रथम रिद्धिमा सोनी प्रियदर्शनी अर्जुंदा, द्वितीय नम्रता साहू खुंदनी ,तृतीय टोमेश कुमार सेजस सुरेगांव । 12वी से प्रथम लोकभूषण साहू सेजस बालोद, द्वितीय धीरज कुमार सेजस दुधली , तृतीय गीतांजली साहू उमावि नेवारिकला। महाविद्यालय में प्रथम काजल साहू बालोद, द्वितीय चुम्मन लाल अरमरीकला, तृतीय वीना चन्द्राकार गुण्डरदेही जिला में स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को गायत्री परिवार जिला बालोद द्वारा शुभकामनाएं दी गई । उक्त जानकारी भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक मिलन सिह सिन्हा द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page