DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली राजहरा के पास खाली मालगाड़ी पटरी से उतरी, यात्री गाडियां नहीं हुई प्रभावित

रायपुर रेल मंडल के दुर्ग – दल्लीराजहरा सेक्शन के मध्य दल्लीराजहरा साइडिंग में मालगाड़ी डीरेल

दुर्ग – दल्लीराजहरा सेक्शन की मुख्य लाइन पर रेल परिचालन संचालित है

बालोद/रायपुर.

आज दिनांक 30 दिसंबर 2023 को प्रातः 07:25 को रायपुर रेल मंडल के दुर्ग – दल्लीराजहरा सेक्शन के मध्य दल्लीराजहरा के साइडिंग में खाली मालगाड़ी के वगैन पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में किसी भी तरह का जानमाल हानि नही हुआ है एवं न ही दुर्ग – दल्लीराजहरा सेक्शन की मुख्य लाइन पर यातायात प्रभावित हुआ है। यह मालगाड़ी खाली वगैन कर दल्लीराजहरा माइंस जा रही थी और प्लेसमैंट के दौरान मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया और दो डिब्बे पटरी से उतर गये हैं। दुर्ग – दल्लीराजहरा सेक्शन में कोई भी यात्री गाड़ी प्रभावित नही हुई हैं यात्री गाड़ियों का परिचालन हो रहा है।

बालोद जिले की ये खबरें भी एक क्लिक से पढ़िए

You cannot copy content of this page