DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर – भाजपा अजा मोर्चा ने की प्रदेश कार्यकारिणी व जिला अध्यक्ष की घोषणा,देखिए प्रदेश भर की लिस्ट,बालोद जिले से असवन बारले सहित इन लोगों को मिली टीम में जगह, हुई नियुक्ति

बालोद/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के सहमति से प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ नवीन मार्कंडेय द्वारा प्रदेश कार्य समिति एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा आज की गई। जिसमें बालोद जिले से भी प्रमुख पदाधिकारियों को प्रदेश की टीम में शामिल किया गया। पड़कीभाट के रहने वाले सांसद प्रतिनिधि व जिला सतनामी समाज के संरक्षक असवन बारले को भी इस टीम में शामिल किया गया। उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा बालोद जिले से ही अनिल खोब्रागड़े को प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा छ ग, सदस्यों में राकेश जोशी, महेन्द्र पिपरे, हितेश डोंगरे शामिल किए गए हैं। टीनेश्वर बघेल को प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य व मालती जोशी को जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा बालोद पर नियुक्ति की गई। इस नई जिम्मेदारी पर असवन ने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जो भरोसा जताया गया है उन पर सभी खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करेंगे। साथ ही पार्टी की मजबूती को लेकर व अनुसूचित जाति मोर्चा को जिले में सक्रिय रखने में वे भूमिका निभाएंगे। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश कार्यसमिति में उन्हें सदस्य के तौर पर शामिल करना एक बड़ी उपलब्धि है और इस उपलब्धि के लिए उन्होंने सांसद मोहन मंडावी,भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, कुमारी बाई साहू, तोमन साहू सहित अन्य स्थानीय नेताओं का आभार व्यक्त किया तो इस नियुक्ति के बाद सभी चयनित पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला भी चल रहा है।

देखिए पूरे प्रदेश भर की लिस्ट कहां किसे कौन सा पद मिला

You cannot copy content of this page