DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BIGBREAKING- मंत्री अनिला भेड़िया के पति नहीं रहे, रात 12 बजे हृदय गति रुकने से हुआ निधन

बालोद/रायपुर। सेवानिवृत्त आईजी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र भेड़िया उम्र 64 मूलनिवासी डौंडीलोहारा का निधन बीती रात को 12 बजे हो गया। वह महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री व डौंडीलोहारा के विधायक अनिला भेड़िया के पति थे। बताया जाता है कि रात को वे रायपुर बंगले में ही थे।

अचानक रात को उनकी तबीयत बिगड़ी। रात में ही उन्हें अस्पताल ले गए जहां हार्ट फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई। इस बड़ी घटना से सभी स्तब्ध है तो स्वर्गीय रविंद्र भेड़िया के शव को अभी सुबह 5 बजे रायपुर से बालोद जिला लाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता अनिल चेनानी ने बताया स्व रविंद्र भेड़िया की अंतिम यात्रा का कार्यक्रम उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी बालोद ब्लॉक में होगा। जहां 5 अक्टूबर को सुबह 10:बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। स्वर्गीय रविंद्र भेड़िया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भी थे। उनके इस तरह निधन से कांग्रेस परिवार में भी शोक की लहर है।

You cannot copy content of this page