एफएलएन प्रशिक्षण में शिक्षक सीख रहे प्रभावी शिक्षण रणनीतियां



गुंडरदेही// बुनियादी साक्षरता एवम् संख्या ज्ञान कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षको की तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में पांच संकुलों तमोरा, परसदा, देवरी ख, गुरेदा, कचान्दुर के शिक्षकों का जोन स्तरीय प्रशिक्षण गुंडरदेही के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सांस्कृतिक भवन में राजगीत के साथ प्रारंभ हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में गुंडरदेही ब्लॉक के पांच संकुलो तमोरा, परसदा, देवरी ख, गुरेदा, कचान्दुर संकुल के शिक्षकगण सहभागिता दे रहे हैं।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस एनसीएफ एफएस 2022 अंतर्गत भाषा शिक्षण के लिए चार ब्लॉक माडल और शिक्षण रणनीतियों पर चर्चा, मौखिक भाषा विकास की योजना, डिकोडिंग, पठन और लेखन विकास की कार्य योजना, भाषा शिक्षण की शिक्षण रूपरेखा, दैनिक, साप्ताहिक, वार्षिक योजना पर चर्चा, शिक्षक संदर्शिका, पाठयपुस्तक और अभ्यास पुस्तिका में सामंजस्य को समझना, आकलन सहित ग्रुप वर्क और समूह वार प्रस्तुतिकरण को एफएलएन के ब्लॉक नोडल राघवेंद्र साहू, मास्टर ट्रेनर गीतिका महोबिया, भारती सिन्हा द्वारा बेहतरीन तरीके से शिक्षकों को समझाया गया।

You cannot copy content of this page