DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़- पाटेश्वर धाम जा रही ट्रैक्टर ट्राली रायगढ़ घाटी के पास पलटी , 20 से ज्यादा घायल, देखिए घटनास्थल की तस्वीरें, पुलिस ने संभाला मोर्चा

बालोद/डौंडी लोहारा। डौंडी लोहारा से अंबागढ़ चौकी मार्ग पर रायगढ़ घाटी के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 20 से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए हैं।

जिसमें अधिकतर बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। देखिए घटनास्थल की कुछ तस्वीरें।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी डौंडी लोहारा मनीष शर्मा सहित स्टाफ मोर्चा संभालने जुट गए हैं। घायलों को 108 व अन्य गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

अभी घायलों का पूरा नाम पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक घायल ग्रामीण गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम राहूद के हैं जो पाटेश्वर धाम की ओर जा रहे थे तभी शाम 5 .30बजे यह हादसा हुआ।

कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें राजनांदगांव रिफर किया जाएगा।

अपडेट शाम 7.30 बजे-

एक ही परिवार के 40 सदस्य थे सवार


जानकारी के मुताबिक रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम राहुद के रहने वाले एक ही परिवार के 40 सदस्य इस ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर पाटेश्वर धाम मंदिर घूमने व दर्शन करने के लिए जा रहे थे ।

परिवार के ही एक सदस्य का ट्रैक्टर है। सभी घायल को लोहारा अस्पताल भेजा गया । पुलिस जांच के बाद वास्तविक घटना समय 5:30 बजे बताई जा रही है। 12 लोगों को ज्यादा चोट आई है। बाकी को सामान्य चोट आई है। रास्ते में आ रही अन्य गाड़ियों से घायलों को बैठाकर अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को राजनांदगांव रिफर किया गया।

You cannot copy content of this page