DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE- 11 केवी तार की चपेट में आया ट्रक, निपानी में हादसा 1 घंटे से जल रहा ट्रक,देखिए वीडियो व खबर, क्या- क्या हुआ अब तक, ग्रामीणों में दहशत

वीडियो देखिए कैसे हुई घटना


ईश्वरलाल गजेंद्र, निपानी( बालोद)। बालोद ब्लॉक के ग्राम निपानी में एक भीषण आगजनी की घटना हो गई है। दरअसल में यहां पर करहीभदर से जामगांव की ओर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें अमर बिल्डर कंपनी काम कर रही है। कंपनी के द्वारा मुरूम ढुलाने का काम किया जा रहा था। इस दौरान ट्रक से मुरूम खाली करते समय ट्रक का मुंडी का हिस्सा ऊपर से गुजर 11kv तार की चपेट में आ गया। शॉर्ट सर्किट के चलते लोहे के पार्ट्स में करंट दौड़ा और देखते-देखते ट्रक में आग लग गई।

घटना 4.30बजे की है। अब तक ट्रक जल रही है। धुंधु कर रही है। लोगों में दहशत बना हुआ है कि कहीं ट्रक का टैंकर ब्लास्ट ना हो जाए। ट्रक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। अमर कंपनी के द्वारा टैंकर से आग बुझाने की कोशिश भी की जा रही है।

आसपास के ग्रामीणों में दहशत है कि कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए तो वही इस तरह आगजनी से सड़क जाम हो गया है। इस घटना से लगभग 1 घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा।

एक एटीएम कैश गाड़ी भी यहां फस गई थी। जिसे बड़ी मुश्किल से धक्का देकर निकाला गया।

शाम 5.30बजे तक की स्थिति में आग पर काबू पाने का प्रयास चलता रहा। लोगों को अपनी जान का खतरा भी बना हुआ है।

अमर बिल्डर की ट्रक क्रमांक सीजी 07, 9188 में यह घटना हुई है। इस खबर में आप घटना की वीडियो भी देख सकते हैं।

You cannot copy content of this page