DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोगों को खाकी के करीब लाने अब पुलिस करेगी 3 जनवरी से इस खेल का आयोजन, ग्रामीणों के बीच होगी प्रतियोगिता, 5001 रुपये इनाम भी घोषित

बालोद। एसपी जितेंद्र सिंह मीणा , एएसपी डीआर पोर्ते के निर्देशन पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में एक बार फिर सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पिछली बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित भी कर दिया था। जिसके मद्देनजर अब थाना क्षेत्रों में इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। बता दें कि इस कांसेप्ट का उद्देश्य यही है कि कैसे छोटे-छोटे आयोजन के जरिए जनता पुलिस से जुड़े और उनमें नक्सलियों व अन्य आतंकी संगठनों के प्रति खौफ दुर हो, साथ ही पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत हो। इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर जिले के वनांचल सहित शहरी क्षेत्र के थानों में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस साल भी सभी थाना क्षेत्र में किया जाना है। जिसकी पहली तैयारी देवरी पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है। जहां पर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए इनाम भी घोषित किया गया है। 5001, 3001 और ₹2001 इनाम इस प्रतियोगिता में दिया जाएगा। जिसमें थाना क्षेत्र के आसपास गांव के ग्रामीणों की टीम शामिल हो सकते हैं। 3 जनवरी से शुरु हो रहे इस प्रतियोगिता के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई है जिन्हें आप इस तरह देख सकते हैं।

नियम व शर्तें इस तरह है

You cannot copy content of this page