बालोद । नए वर्ष पर ज्यादातर लोग इसे यादगार बनाने किसी पिकनिक स्पॉट या दूर दराज इलाकों में जाते है और दिनभर अपना दिन मौज-मस्ती में निकाल देते है एवं पिकनिक पार्टी मना कर आसपास को गंदगी फैला देते हैं। लेकिन एक संस्था मानव धर्म जिसके प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के प्रेरणा से मानव सेवा दल जिला बालोद के लोगों ने इसे यादगार बनाने एक अद्वितीय पहल किया है. नव वर्ष की शरूआत मानव सेवा दल और ग्रामवासियों ने शुक्रवार को सुबह से ही मालीधोरी (दुधली) के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों एवं बाजार चौक व शौचालय की सफाई कर की।
मानव उत्थान सेवा समिति संस्थान वैसे तो जिले भर में अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिये लोगों के बीच काफी समय से एक सक्रीय संगठन के रूप में उभरा है. 2020 की विदाई के साथ-साथ 2021 का स्वागत ग्रामवासियों ने बाजार चौक एवं आसपास में सफाई अभियान चलाकर किया. जो कि एक सराहनीय कार्य है. जिसकी लोगों ने जमकर तारीफ भी की।

नए साल की सुबह बाजार चौक एवं जय स्तम्भ चौक पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ और धीरे-धीरे कर लोगों की संख्याएं बढ़ती गई. भीड़ में उपस्थित लोगों ने हाथों में झाडू उठाकर सफाई अभियान चलाया. बाजार चौक की सफाई करने के बाद लोगों का समूह शौचालय की ओर पहुंचा, जहां शौचालय मैं काफी गंदगी थी जिसे संस्था द्वारा सफाई की गई. जिसके बाद बाजार चौक के आसपास की सफाई करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर दुधली के पास में पहुँच कर वहाँ व्याप्त गन्दगी की सफाई की।
संस्था की इस पहल पर जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आज सफाई आंतरिक हो या बाहरी दोनों हमारे लिए जरुरी है. इसलिए नव वर्ष पर इस पहल को किया गया, ताकि साल की शुरुआत एक अच्छे कार्य से हो और सफाई जितना ज्यादा होगा पर्यावरण भी साफ़ रहेगा और हम भी स्वस्थ रहेंगे. इस सन्देश को आम लोगों तक पहुँचाने साल के पहले दिन से ही इस अभियान को चलाया गया है।

मानव सेवा दल जिला बालोद छत्तीसगढ़ द्वारा बस स्टैंड मालीघोरी से बाजार चौक तक स्वच्छता रैली निकाली व झाडू लगाकर कर स्वच्छता संदेश दिया, जिस के मुख्य अतिथि मो. फिरोज तिगाला ने अपने उद्बोधन मे कहा कि झाड़ू पकड़कर सफाई करने से अहंकार खत्म हो जाता है अहंकार खत्म होने से हमारे अंदर नम्रता सद्भाव आ जाती है एवं नेतराम पटेल उप जिला प्रमुख मानव सेवा दल जिला बालोद छत्तीसगढ़ ने कहा कि सफाई अंदर और बाहर दोनों ही आवश्यक है बाहर की सफाई तो हम झाडू, साबुन के माध्यम से करते हैं किंतु जब तक हमारे मन की सफाई नहीं होगी तब तक सफाई पूर्ण नहीं होगी क्योंकि मन से ही गंदगी फैलती है मन से ही स्वच्छता आती है।
इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि राजकुमार प्रभाकर जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, मो.फिरोज तिगाला सरपंच ग्राम पंचायत दुधली, गोपाल देवांगन सरपंच ग्राम पंचायत खपरी, दामेश्वर देशमुख उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी जिला बालोद, गैंदसिंह देशमुख समाजसेवी, नेतराम पटेल उप जिला प्रमुख मानव सेवा दल जिला बालोद, चेमन प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर दुधली, छत्रपाल देशमुख, दानेश्वर देशमुख, मोहित देशमुख, नेतराम कुलहरिया, हरिवंश देशमुख, एनआर कुलहरिया, कृष्णा देवांगन, पुनीत देशमुख, नरसिंह देशमुख, अश्वनी सिंहा, श्यामलाल निषाद, वेद प्रकाश देशमुख, दीनू, खूब लाल भट्ट, गंगाराम देशमुख, अशोक सेन, खिलेश्वरी पटेल, दीपा भट्ट कंचन भट्ट, मेघा भट्ट, राधा पटेल, फतेश पटेल, अंजलि निषाद एवं मानव सेवा दल व मानव उत्थान सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था द्वारा अनेकों प्रकार के जनहित कार्य कीये जाते हैं
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष स्वच्छता अभियान के साथ-साथ जनहित कार्य भी किए जाते हैं जैसे मिशन एजुकेशन के तहत इस करोना काल में स्कूल कॉलेज बंद होने से पढ़ाई से वंचित ना हो इसलिए संस्था द्वारा निशुल्क पढ़ाई कराया जा रहा है जिसमें सैकड़ों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं एवं जरूरतमंद गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री स्टेशनरी वितरण, मिशन मेडिसिन जिसमें जरूरतमंद गरीबों को दवाई उपलब्ध कराना एवं वृद्धाश्रम में फल वितरण एवं संस्था द्वारा अनेकों प्रकार के जनहित कार्य किए जाते हैं।
